News Nation Today

Latest Online Breaking News

यूपी लोक निर्माण विभाग में रेप और हत्या के आरोपी बाबुओं पर शिकंजा, SIT और होम को जांच की सिफारिश

Watermark

WhatsApp Icon

09/12/2024 9:19 AM Total Views: 36087

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में रेप और हत्या के आरोपों से जुड़े तीन बाबुओं पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इनपर आरोप है कि इन्होंने विभागीय और संघ की पदाधिकारी एक दलित महिला का दुराचार कर उसकी हत्या कर दी। यह आरोप नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लगाया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के लिए प्रमुख अभियंता ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच और सिफारिशें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तीन सदस्यीय टीम ने हत्या के मामले में गहन जांच के लिए गृह विभाग को और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसआईटी गठित करने की सिफारिश की।

प्रमुख सचिव अजय सिंह चौहान ने सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए गृह विभाग और एसआईटी को पत्र भेजकर मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

जिन बाबुओं पर आरोप लगे हैं, उनमें वीरेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, ओमप्रकाश पटेल और शिवकुमार शामिल हैं। इन पर यह भी आरोप है कि ये सभी पिछले 20 वर्षों से एक ही पटल पर तैनात हैं।

लोक निर्माण विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग में यह संदेश जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अपराध में शामिल किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम की सख्ती का असर

मुख्यमंत्री लगातार विभागीय समीक्षा के दौरान गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दे रहे हैं। इस कड़ी कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि दोषियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031