संगठन महामंत्री के कुशल प्रबंधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत


05/07/2026 8:28 AM Total Views: 35753
- समाज के सभी वर्गों ने स्वागत में अपनी भागीदारी निभाई
- एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक स्वागत में उमड़ा हुजी
- राज सिंह, ब्यूरो चीफ यूपी
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे माननीय नितिन नवीन का राजधानी लखनऊ में भव्य, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से सजाया गया। हजारों कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस स्वागत को यादगार बना दिया।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की कुशल रणनीति, सूक्ष्म योजना और प्रभावी प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन की पूरी टीम ने कई दिनों तक लगातार बैठकों, समन्वय और मॉनिटरिंग के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्वागत व्यवस्था के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं, जिसके परिणामस्वरूप पूरा कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और सफल रहा।
Read Also This:
संगठन महामंत्री के नेतृत्व में संगठन की पूरी टीम ने स्वागत कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बना दिया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम की सबसे विशेष बात विभिन्न समाजों की व्यापक भागीदारी रही। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं सिख एवं ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इससे भाजपा के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। पूरे परिसर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को संगठन के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक बताया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस आयोजन ने उत्तर प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक क्षमता और अनुशासन का प्रभावी प्रदर्शन किया है। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में नई प्रदेश टीम ने यह संदेश दिया है कि भाजपा का संगठन पूरी मजबूती, समर्पण और निष्ठा के साथ आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस ऐतिहासिक स्वागत ने प्रदेश भाजपा में नए उत्साह का संचार किया है और आगामी चुनावी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया है।

