News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ में तमंचे पर डांस करते युवाओं का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Watermark

WhatsApp Icon

10/12/2024 9:08 PM Total Views: 29439

लखनऊ में सोशल मीडिया पर लखनऊ के एक कैफे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा असलहे लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कल्याणपुर के जगरानी हॉस्पिटल के पास स्थित ESCObar कैफे का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवाओं ने पेन की जगह तमंचे को हथियार बना लिया है और खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मुख्य सवाल:

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1. असलहे कहां से आ रहे हैं?

2. कैसे युवाओं के हाथों में हथियार आसानी से पहुंच रहे हैं?

लखनऊ पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक कौन हैं और उनके पास हथियार कैसे पहुंचे।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि युवाओं की दिशा और मानसिकता पर भी गंभीर चिंतन की आवश्यकता को उजागर करती है।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031