News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ में प्रदर्शन कर इल्तिज़ा मुफ्ती पर रासुका लगाने की मांग, लाल चौक पर प्रदर्शन की चेतावनी

Watermark

WhatsApp Icon

10/12/2024 4:15 PM Total Views: 30435

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिज़ा मुफ्ती के हिंदुत्व विरोधी बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उनके बयानों की कड़ी निंदा करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि मुफ्ती परिवार शुरू से ही हिंदू विरोधी और पाकिस्तान समर्थक रहा है।

गोपाल राय ने 1989 के रुबिया अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुफ्ती सईद गृह मंत्री थे, तब अपनी बेटी की रिहाई के बदले खूंखार आतंकियों को छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि 2016 में महबूबा मुफ्ती ने आतंकी बुरहान वानी का समर्थन किया और अब उनकी बेटी इल्तिज़ा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

श्री राय ने इल्तिज़ा मुफ्ती पर रासुका लगाकर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद इल्तिज़ा आतंकियों और जिहादी ताकतों का समर्थन पाने के लिए हिंदू विरोधी बयान दे रही हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

राय ने कहा कि यदि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की तो परिषद लाल चौक पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करें।

 


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930