News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया : कृषि मंत्री ने 1.79 करोड़ की लागत से नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

Watermark

WhatsApp Icon

12/12/2024 6:55 PM Total Views: 30609

  • दीपक पाण्डेय, ब्यूरो चीफ
कंबल वितरण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत तरकुलवा में ₹1 करोड़ 79 लाख की लागत से नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।  शाही ने ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंप कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आवास की चाबी देते कृषि मंत्री

शाही ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और यह भवन जनता के सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा  रामाशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा जीवनपति त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेन्द्र यादव, भाजपा नेता राजू भारती,  अंबुज शाही, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश सिंह ने किया और नगर पंचायत तरकुलवा के समस्त सभाषदगण भी इस आयोजन में शामिल हुए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930