News Nation Today

Latest Online Breaking News

लोक निर्माण विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, ठेकेदार पर FIR दर्ज करने की मांग

Watermark

WhatsApp Icon

25/03/2026 9:40 AM Total Views: 38553

  •  कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने और विभागीय कार्य लेने का आरोप

लखनऊ/झांसी। लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक ठेकेदार पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने और फर्जी तरीके से कार्य हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में मिनिस्टिरियल एसोसिएशन द्वारा मुख्य अभियंता, झांसी क्षेत्र को पत्र भेजकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेकेदार श्रीमती शालिनी दीक्षित (संचालक – शालिनी दीक्षित) निवासी सुशील नगर, उरई (जालौन) पर आरोप है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग (मुख्यालय) में पंजीकरण के दौरान फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। आरोप है कि इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने विभाग में कार्य प्राप्त किया, जो नियमों के विरुद्ध है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित ठेकेदार को पहले ही विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाला जा चुका है। इसके बावजूद पुनः कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कार्य करने की कोशिश की जा रही है, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मामले में यह भी सामने आया है कि फर्म के संचालक आशीष दीक्षित द्वारा विभागीय कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बनाने और एक्सटॉर्शन मनी मांगने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं। संगठन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही, संगठन ने यह भी मांग की है कि संबंधित ठेकेदार की पंजीकरण धरोहर राशि जब्त की जाए और पूरे प्रदेश में उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए।इस संबंध में पत्र की प्रति प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को भी भेजी गई है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930