News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD के अधिशासी अभियंता के कई ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा


WhatsApp Icon

11/04/2025 12:47 AM Total Views: 25928

जयपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीमों ने मीणा के आवास, कार्यालय, फार्म हाउस सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरदा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मीणा के पास लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 200 गुना अधिक बताई जा रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं

मीणा के पास करीब 2 करोड़ रुपये की महंगी गाड़ियां मिली हैं।विदेश यात्राओं पर 45 लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया है।विभिन्न शहरों में प्रॉपर्टी में बड़े पैमाने पर निवेश के सबूत मिले हैं।मीणा और उनके परिवार के पास 19 बैंक खाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है।

उन्होंने गाड़ियों और प्रॉपर्टी की खरीद के लिए बैंक से ऋण लिया था, जिसे उन्होंने अत्यंत कम समय में चुका दिया। जो संदेह के घेरे में है।

एसीबी ने सभी दस्तावेज़ जब्त कर जांच तेज़ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो मीणा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031