News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD मुख्यालय पर तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शासन ने मांगी जांच रिपोर्ट

Watermark

WhatsApp Icon

27/07/2025 9:50 PM Total Views: 29494

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्यालय पर तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर किशन सोनी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के संबंध में शासन के शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता द्वारा किशन सोनी के फेसबुक अकाउंट से लिए गए स्क्रीनशॉट शासन को भेजे गए हैं, जिसमें उसने स्वयं को “पर्सनल असिस्टेंट, यूपीडब्लूडी” लिखा है और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कई प्रकार के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूत्रों के अनुसार, यह आउटसोर्सिंग कर्मचारी विभाग के नियमित स्टाफ को दरकिनार कर अधिकारियों को गूगल शीट पर काम कराकर गुमराह कर रहा है, जबकि विभाग के पास कार्य निष्पादन हेतु आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध हैं, जिन्हें केवल अधिकृत और प्रशिक्षित नियमित कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किया जाना चाहिए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि किशन सोनी की विभाग के कुछ उच्चाधिकारियों तक सीधी पकड़ है, जिसके चलते वह अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर कार्य कर रहा है और विभागीय कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप कर रहा है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय-1 के शिकायत अनुभाग द्वारा इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता, मुख्यालय-1 को पत्र भेजा गया है, जिसमें इस प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विभागों में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग स्टाफ की निगरानी और दायित्व निर्धारण की पारदर्शिता कितनी सुनिश्चित है, और क्या वे अपने सीमित दायित्वों से आगे जाकर कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहे हैं।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031