News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में अजब-गजब खेल: 15 साल तक साहब को वेतन की सुध नहीं, अब अचानक मांग उठी

Watermark

WhatsApp Icon

05/09/2025 1:20 PM Total Views: 29497

लखनऊ। यूपी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी श्री सत्यवीर ने 2004 से 2010 तक सेवाएं तो दीं, लेकिन न वेतन की मांग की, न ही विभाग ने भुगतान किया। अब 15 साल बाद वेतन की फाइलें खुलीं तो सवालों का तूफान खड़ा हो गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब साहब को इतने वर्षों तक तनख्वाह नहीं मिली, तब परिवार का खर्चा कैसे चला? बच्चों की पढ़ाई, घर का गुजारा… सब कुछ आखिर कैसे हुआ?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विभागीय सूत्रों का कहना है कि वेतन मांग में देरी खुद अधिकारी की लापरवाही से हुई। लेकिन अब साहब की अचानक वेतन मांग ने विभाग को भी सकते में डाल दिया है। 15 साल बाद जब फाइलें खुलीं तो अफसर भी दंग रह गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह मामला विभाग की सुस्ती ही नहीं, बल्कि अधिकारी की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर 15 साल तक वेतन के बिना जीवनयापन का रहस्य क्या है?


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031