News Nation Today

Latest Online Breaking News

राजस्व निरीक्षक संघ की बैठक में पदोन्नति और भत्तों पर चर्चा, प्रदेश कार्यकारिणी ने लिए कई अहम निर्णय

Watermark

WhatsApp Icon

12/10/2025 8:41 PM Total Views: 29496

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज तहसील सदर, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिंह ने किया।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जोनों के पदाधिकारियों — पूर्वी जोन के रामपूरत राम, मध्य जोन के जितेन्द्र यादव, पश्चिम जोन के सत्य प्रकाश शर्मा, एवं प्रदेश संगठन मंत्रियों मूलचन्द पटेल, राम निवास सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। आगामी नवंबर माह में प्रदेश सम्मेलन आयोजित किए जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों के हितों की रक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघ निरंतर संघर्षरत रहेगा। वहीं महामंत्री संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सरकार से 7वें वेतनमान से संबंधित विसंगतियों के निराकरण, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता, एवं लंबित भत्तों के भुगतान की मांग शीघ्र की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख सचिव (राजस्व) से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में सत्य प्रकाश शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रामपूरत राम, मूलचन्द पटेल, राम निवास सिंह, जितेन्द्र यादव, और अन्य जिलाध्यक्ष एवं सचिव शामिल रहे।
राजस्व निरीक्षक संघ ने एक स्वर में कहा कि संघ अपने सदस्यों के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031