News Nation Today

Latest Online Breaking News

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में दलालों का प्रवेश रोकने के लिए प्रमुख सचिव से मांग, अफसरों पर प्रश्रय देने का आरोप

Watermark

WhatsApp Icon

29/11/2025 12:26 PM Total Views: 29476

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय लखनऊ में एक कथित दलाल व ब्लैकमेलर के खिलाफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। संघ का कहना है कि कथित दलाल एक यू-ट्यूब चैनल  के जरिए एडिटेड व फैब्रिकेटेड वीडियो वायरल कर कर्मचारियों से नियम-विपरीत कार्य कराने का दबाव बनाता है। संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के कुछ बड़े अफसरों पर दलाल को प्रश्रय देने का आरोप लगाया है।

सीधे कार्रवाई! शासनादेश की धज्जियाँ?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

संघ के अनुसार, 29 जनवरी 2024 के कार्मिक विभाग शासनादेश के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने बिना साक्ष्य और बिना वीडियो की सत्यता जांचे ही कई कर्मचारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई, यहाँ तक कि निलंबन तक कर दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जांचों में अधिकांश वीडियो फर्जी और निराधार पाए गए, जिससे कर्मचारियों को मानहानि, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

मुख्यालय सुरक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त, बिना पास जबरन प्रवेश!

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सचिवालय जैसी प्रवेश प्रणाली लागू होने के बावजूद दलाल बिना एंट्री पास के मुख्यालय में घुस जाता है और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को धमकाता है।

संघ की प्रमुख मांगें

1. मुख्यालय में अनुभवी और नियमित स्टाफ की गेट पर तैनाती।

2. दलाल का फोटोयुक्त प्रवेश-प्रतिबंध आदेश।

3. बिना पास प्रवेश करने पर सरकारी कार्यों में बाधा मानते हुए कार्रवाई।

4. वीडियो आधारित तत्काल कार्रवाई पर पूर्ण विराम, और केवल प्रमाणित शिकायतों पर ही कार्यवाही।

  1. संघ का दावा है कि विभागीय स्टाफ लगातार मानसिक दबाव और भय के माहौल में काम कर रहा है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामलखन सिंह और महामंत्री मनीष शुक्ला ने इस संबंध में प्रमुख सचिव से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031