News Nation Today

Latest Online Breaking News

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का बड़ा ऐलान: भ्रष्ट और संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन

Watermark

WhatsApp Icon

09/12/2025 9:40 PM Total Views: 25851

लखनऊ। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश की उच्चाधिकार समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भ्रष्टाचार के आरोपी और सत्यनिष्ठा संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में यह बताया गया कि कई अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उच्च स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस स्थिति के कारण प्रदेश के डिप्लोमा अभियंताओं में भारी आक्रोश है और विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों का मनोबल बढ़ रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मुख्य मामले

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुरादाबाद

अधिशासी अभियंता श्री कुलदीप संत को उनकी सत्यनिष्ठा पर संदेह के बावजूद संवेदनशील खण्डों में तैनात किया गया।

देवरिया

अधिशासी अभियंता श्री अनिल जाटव पर 6 करोड़ रुपये के फर्जी बजट और 2.5 करोड़ रुपये के 34 फर्जी सप्लाई ऑर्डर जारी करने के गंभीर आरोप।

श्रावस्ती

अधिशासी अभियंता श्री सुनिल कुमार पर बिना सहायक अभियंता के हस्ताक्षर करोड़ों रुपये के बिल पास करने, सरकारी वाहन का निजी उपयोग और अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के आरोप।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इं० एन० डी० द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की अध्यक्षता में, भ्रष्ट और संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

एनडी द्विवेद्वी ने कहा कि “भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कार्यकर्ताओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।”


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031