News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ में गैस रिफिलिंग विस्फोट के बाद पुलिस एक्शन में 

Watermark

WhatsApp Icon

08/12/2024 1:11 PM Total Views: 38449

  • लखनऊ में गैस रिफिलिंग विस्फोट के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  • गैस कटिंग और रिफिलिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुए गैस रिफिलिंग विस्फोट के बाद पुलिस कमिश्नर ने अवैध गैस रिफिलिंग और गैस कटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने सभी जोनों के डीसीपी को अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इस आदेश के तहत बाजार खाला थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना बाजार खाला क्षेत्र में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के एक ठिकाने पर छापा मारते हुए पुलिस ने कई बड़े और छोटे सिलेंडर समेत अन्य उपकरण बरामद

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

किए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मौके से बरामद सामान

15 बड़े गैस सिलेंडर

07 छोटे गैस सिलेंडर

02 बड़े तौल कांटे

02 छोटे डिजिटल तौल कांटे

01 रिंच

01 प्लास

02 बड़े रिफिलिंग उपकरण

02 छोटे रिफिलिंग उपकरण

बाजार खाला थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने टीम के साथ छापेमारी की और मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर को बुलाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अवैध गैस रिफिलिंग और कटिंग के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अन्य अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930