News Nation Today

Latest Online Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर में घुसी स्कॉर्पियो, 1 की मौत

Watermark

WhatsApp Icon

09/12/2024 8:21 AM Total Views: 30402

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 210 के पास गांव बहसुईया के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से शादी समारोह के बाद आगरा लौट रहे महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सोनिया सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी एक खड़े डंपर में जा घुसी। इसमें एक की मौत हो गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के ड्राइवर महेंद्र सिंह वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल सहायता प्रदान की और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूचना मिलते ही ठठिया और मकनपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायल को तुरंत एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर हादसों का कारण बनते हैं और इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930