News Nation Today

Latest Online Breaking News

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, यूपी में बड़ी पंचायत का ऐलान

Watermark

WhatsApp Icon

12/12/2024 10:09 AM Total Views: 29509

लखनऊ। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन ने देशभर में बिजली के निजीकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। आंदोलन के तहत 13 दिसंबर को निजीकरण विरोध दिवस मनाया जाएगा।

आंदोलन की प्रमुख तिथियां

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

13-19 दिसंबर: पूरे देश में निजीकरण विरोधी सभाएं आयोजित की जाएंगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

22 दिसंबर: लखनऊ में बिजली कर्मियों की बड़ी विरोध पंचायत होगी।

25 दिसंबर: चंडीगढ़ में निजीकरण के खिलाफ एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी।

शैलेन्द्र दुबे ने निजीकरण की प्रक्रिया को “लूट का फैसला” करार देते हुए कहा कि बिजली परिसंपत्तियों का ऑडिट किए बिना निजीकरण का फैसला लिया गया है। यह जनता के हितों और राष्ट्रीय संपत्तियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देशभर के 27 लाख बिजली कर्मचारी शामिल होंगे।

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने निजीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बिजली कर्मियों ने जनता से भी इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031