News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया: युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Watermark

WhatsApp Icon

15/12/2024 11:09 PM Total Views: 38658

  • दीपक पाण्डेय, ब्यूरो चीफ देवरिया

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

प्रशासन की कार्रवाई

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूचना मिलने पर एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटना का विवरण

बरियारपुर थाना क्षेत्र के छितौनी धुसवा निवासी अजय कुमार मिश्र उर्फ मंटू मिश्रा की शनिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बुधवार रात कुछ परिचितों ने उन्हें दावत के बहाने बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तहरीर और केस दर्ज

मृतक की पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर उनके परिचित थे। हमले के बाद मंटू को पहले देवरिया, फिर गोरखपुर और अंततः लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

जांच और आश्वासन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930