News Nation Today

Latest Online Breaking News

लोक निर्माण विभाग में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी

Watermark

WhatsApp Icon

01/01/2025 9:28 PM Total Views: 38485

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों ने एक आवश्यक बैठक आयोजित की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष द्वारा स्थानांतरण नीति वर्ष 2024-25 के तहत कुछ पदाधिकारियों को स्थानांतरित किए जाने के कारण संघ का संचालन सुचारू रूप से संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इन्होंने दिया इस्तीफा

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष मो. अली मक्की, संयुक्त मंत्री राम हेत यादव और कमलेश कुमार, महिला संयुक्त मंत्री शीला देवी, संगठन मंत्री मनीष यादव और किरण देवी, सांस्कृतिक मंत्री नितेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय शंकर पचौरी, और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी के गठन तक संघ का संचालन मो. अली मक्की को कार्यवाहक अध्यक्ष और राम हेत यादव को कार्यवाहक महामंत्री के रूप में सौंपा जाएगा।

03 जनवरी 2025 को आयोजित होगी आम सभा

संघ के संवैधानिक नियमों के अनुसार, नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 03 जनवरी 2025 को आम सभा बुलाई गई है। इस बैठक में संघ के भविष्य और नई कार्यकारिणी के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अध्यक्ष और महामंत्री पर आरोप के बाद ट्रांसफर 

अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और महामंत्री ओमप्रकाश पर लगे विभागीय दलित महिला की रेप और हत्या के बाद इनका ट्रांसफर हो गया। इनके ऊपर एक ही पटल पर बीस साल से जमे होने का भी आरोप है। बाहर हुए ट्रांसफर के चलते चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है।

तेजी से हुआ घटनाक्रम विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है, और सभी की नजरें आगामी आम सभा के फैसले पर टिकी हैं।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930