News Nation Today

Latest Online Breaking News

पीडब्ल्यूडी में मुकेश शर्मा बने नए एचओडी, संजय प्रताप का कार्यकाल विवादों में रहा

Watermark

WhatsApp Icon

01/02/2025 9:20 AM Total Views: 35831

राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रमुख अभियंता विकास एवं विभाग अध्यक्ष (एचओडी) के पद पर मुकेश शर्मा की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले विभाग अध्यक्ष संजय प्रताप सेवानिवृत्त हो गए। उनका कार्यकाल मात्र डेढ़ माह का रहा, लेकिन यह अवधि विवादित फैसलों और गलत आदेशों के कारण चर्चा में रही।

संजय प्रताप का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पूर्व विभागाध्यक्ष संजय प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान कई विवादास्पद निर्णय लिए, जिससे विभाग में असंतोष फैला। उन्होंने एक ब्लैकलिस्टेड फर्म के पक्ष में पत्र लिखते हुए अपने ही अधीनस्थ अधिकारी से स्पष्टीकरण मांग लिया, जबकि अधिकारी का इस मामले में कोई भूमिका नहीं थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के इतिहास में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके अलावा, संजय प्रताप ने एक बाबू के ट्रांसफर को लेकर भी अनुचित दबाव बनाया। नियमों के विरुद्ध स्थानांतरण करने पर अड़े रहे, लेकिन जब कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी, तो उन्होंने आनन-फानन में एक अधीनस्थ अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि (adverse entry) देने का आदेश जारी कर दिया।

मुकेश शर्मा को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

नवनियुक्त विभागाध्यक्ष मुकेश शर्मा अपने नियम-संगत और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। सरकार ने उन्हें विभागाध्यक्ष के साथ-साथ नियोजन एवं प्रकल्प का भी चार्ज दिया है। उनका कार्यकाल सितंबर तक रहेगा। माना जा रहा है कि मुकेश शर्मा के नेतृत्व में विभाग में सुधार की उम्मीद है और वे नियमों के अनुरूप काम करने पर जोर देंगे।

 

 

 

 


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031