News Nation Today

Latest Online Breaking News

लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

Watermark

WhatsApp Icon

04/04/2025 11:07 PM Total Views: 35930

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्यालय स्थित महावीर सभागार में आज मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह अपराह्न 12:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अभियंता, विभिन्न संघों के प्रतिनिधि और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिवेशन में निर्वाचित राम लखन सिंह (अध्यक्ष), मनीष कुमार शुक्ला (महामंत्री) एवं निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष मो० अली मक्की सहित संपूर्ण कार्यकारिणी ने विभाग और कर्मचारियों के हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इससे पूर्व “निर्माण भवन” परिसर स्थित संघ कार्यालय – आस्था सदन का अनावरण किया गया। यह कार्यालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, उ.प्र., लखनऊ के पुनरोद्धार स्वरूप तैयार किया गया है। अनावरण कार्यक्रम में समस्त कर्मचारियों एवं अभियंताओं की उपस्थिति रही।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कार्यक्रम में प्रमुख अभियंता प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) श्रीराज, प्रमुख अभियंता (परियोजना/नियोजन) एके द्विवेदी, मुख्य अभियंता (स्तर-1) आर.एन. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

अपने संबोधन में प्रमुख अभियंताओं ने आश्वासन दिया कि विभागीय एवं कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कार्य संपन्न कराए जाएंगे, जिससे लोक निर्माण विभाग निरंतर प्रगति करता रहे।

इस अवसर पर आरएन सिंह ने संघ को निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में रामहित यादव, धरिन्द्र कुमार, मनीष यादव, रामनरेश, नीतेश सिंह, पंकज सिंह, रानी खान, समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031