News Nation Today

Latest Online Breaking News

योगी सरकार ने PWD में प्रगति समीक्षा को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की

Watermark

WhatsApp Icon

10/04/2025 11:17 PM Total Views: 38631

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने लोक निर्माण विभाग की स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा एक कार्यालय-ज्ञापन जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, विभागीय कार्यों की निगरानी और समीक्षा के लिए आठ वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जोनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का निरीक्षण करेंगे और मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगे। निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ लेना भी अनिवार्य किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नियुक्त नोडल अधिकारियों की सूची इस प्रकार है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1. अजय चौहान, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग – लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ

2. प्रकाश बिन्दु, सचिव – मीरजापुर, वाराणसी

3. भूपेन्द्र एस. चौधरी, सचिव – अयोध्या, कानपुर

4. शेषनाथ, विशेष सचिव – देवीपाटन, आजमगढ़

5. अमित आसेरी, विशेष सचिव – आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर

6. मुकेश चन्द्र शर्मा, प्रमुख अभियंता (विकास) – बरेली, मुरादाबाद

7. श्रीराज, प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) – झांसी, बांदा

8. एके. द्विवेदी, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) – प्रयागराज, बस्ती

सरकार द्वारा लिया गया यह कदम विभागीय कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930