News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Watermark

WhatsApp Icon

14/04/2025 11:17 PM Total Views: 38636

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में आज भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख अभियंता श्री ए. के. द्विवेदी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को भावभीनी स्मृति के साथ याद किया।

श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और विशेष रूप से भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जो मूल्यों की नींव रखी। समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय वही आज के भारत की पहचान हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस गरिमामय आयोजन में मनीष कुमार शुक्ला, महामंत्री एवं मोहम्मद अली मक्की, उपाध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर उत्सव का हिस्सा बनते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूरे परिसर में एकजुटता और सम्मान का वातावरण रहा। कर्मचारियों व अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें अपने कर्तव्यों में लागू करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं था, बल्कि सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के प्रति एक वचनबद्धता का प्रतीक भी बन गया।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930