News Nation Today

Latest Online Breaking News

लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में दलाल का दबदबा, विभागाध्यक्ष और सलाहकार के कमरे में अकसर बैठा रहता 

Watermark

WhatsApp Icon

16/04/2025 8:42 PM Total Views: 38632

  • समाजसेवी ने भेजी शिकायत, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से की कार्रवाई की मांग
आशीष दीक्षित

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय में इन दिनों एक कथित दलाल की दबंगई और सक्रियता ने हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि आशीष दीक्षित नामक यह दलाल विभागाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भारी पड़ रहा है। समाजसेवी अभिषेक ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर इस मामले की शिकायत की है।

जानकीपुरम निवासी अभिषेक का आरोप है कि आशीष दीक्षित बीते 12 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए लोक निर्माण विभाग में ठेके और पट्टे दिलाने के नाम पर करोड़ों की वसूली कर चुका है। हैरानी की बात यह है कि विभागाध्यक्ष के कार्यालय से लेकर निविदा और अधिष्ठान वर्ग जैसे गोपनीय कक्षों में वह जबरन घुस जाता है और शासन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक करता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

समाजसेवी का कहना है कि आशीष दीक्षित की गतिविधियों से विभाग की छवि बुरी तरह धूमिल हो रही है। अभिषेक ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे यह सिलसिला लगातार जारी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ट्रांसफर सीजन में सक्रियता बढ़ जाती है

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रांसफर सीजन में आशीष दीक्षित और भी ज्यादा सक्रिय हो जाता है। वह अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंताओं तक के तबादले का ठेका लेता है और अधिकारियों पर दबाव बनाकर मनचाहे स्थानों पर तैनाती कराता है। इस दौरान वह मोटी रकम की वसूली करता है।

महिला कर्मियों और अन्य कर्मचारियों पर भी ट्रांसफर का डर दिखाकर दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आशीष दीक्षित का रसूख इतना बढ़ चुका है कि विभागाध्यक्ष तक उसे रोकने में असहाय नजर आ रहे हैं।

अब निगाहें शासन की कार्रवाई पर

समाजसेवी अभिषेक द्वारा मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भेजी गई शिकायत के बाद अब निगाहें शासन की ओर टिकी हैं। देखना यह होगा कि क्या सरकार इस कथित दलाल के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी या मामला एक बार फिर फाइलों में ही दबकर रह जाएगी।

गेट पास की कवायद पर पानी फिरा

प्रमुख सचिव के निर्देश पर मुख्यालय में प्रवेश करने वालों के लिए गेट पास की कवायद शुरू हुई थी। बैरिगेटिंग भी बन गई पर पास आज तक नहीं बन पाया। मुख्यालय में मनमाने ढंग से अनाधिकृत लोगों का प्रवेश जारी है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930