News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया में भू-माफियाओं से परेशान पीड़ित ने लगाई सीएम से गुहार, सुरक्षा की मांग

Watermark

WhatsApp Icon

20/04/2025 2:44 PM Total Views: 38676

देवरिया। ग्राम पिपरपाती निवासी वशिष्ठ मिश्र पुत्र स्व चंद्रिका मिश्र ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोग और भू-माफिया उनकी पैतृक संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। वशिष्ठ मिश्र ने बताया कि उन्हें खतौनी खाता संख्या 354, रकबा 0.2490 जो भूमि वरासत में प्राप्त हुई है, जिसे लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि महेश्वर नाथ त्रिपाठी , अवधेश नाथ त्रिपाठी , मिथिलेश नाथ त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, शशिभूषण नाथ त्रिपाठी मृत्युंजय नाथ त्रिपाठी , आशा त्रिपाठी, अभिषेक नाथ, आकाश नाथ, धीरेन्द्र नाथ, आनन्द नाथ, सौरभ नाथ, शशिकला पत्नी नागेंद्र नाथ साकिन पगरा उर्फ़ परसिया, संध्या देवी पत्नी कृष्ण प्रताप यादव साकीन बभनी , सोनी तिवारी पत्नी भारत भूषण नाथ , मनोहर लाल मिश्रा पुत्र भुवनेश्वर मिश्र , दुर्गेश तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी भीखमपुर रोड जितेन्द्र जायसवाल पुत्र बुद्धू जैसवाल और मनोज मिश्र पुत्र कृपाशंकर मिश्र जैसे कई लोगों ने मिलकर बार-बार अनावश्यक मुकदमाबाजी कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है। एवं इसके पूर्व भी अनावश्यक मुआईदा कर के मानसिक रूप से परेशान किया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रार्थी ने बताया कि उन्हें दीवानी के वाद संख्या 747/66 में न्यायालय से जीत मिली थी, और वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वाद संख्या 34040/2006 तारकेश्वर बनाम प्रेमनारायण में स्थगन आदेश भी प्राप्त है। बावजूद इसके कुछ तत्व बार-बार भूमि की मुआइदा करवाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जो की माननीय उच्च न्यायालय की अवमानना है ।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वशिष्ठ मिश्र ने आरोप लगाया कि इस कार्य में शहर व बाहर के भू-माफिया शामिल हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि उनकी भूमि और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान हो सके।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930