News Nation Today

Latest Online Breaking News

कर्मचारी हित में 24 सूत्रीय मांगों पर हुई बैठक, प्रमुख अभियंता एके द्विवेदी से मिला संघ

Watermark

WhatsApp Icon

02/05/2025 9:33 PM Total Views: 29619

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) एके द्विवेदी की अध्यक्षता में आज विभागीय कर्मचारियों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विभागीय पदाधिकारियों तथा कर्मचारी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं और सेवा लाभों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक के दौरान प्रत्येक एजेंडा बिंदु पर सकारात्मक वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। प्रमुख अभियंता ने आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों में शीघ्र ही ठोस कार्यवाही दिखाई देगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी संघ द्वारा 24 बिंदुओं की मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को पूर्व में कई पत्र प्रेषित किए गए थे। ये मांगें कर्मचारियों की दीर्घकालीन समस्याओं और सेवा संबंधी अधिकारों से जुड़ी हुई हैं।

इस क्रम में संघ ने शासनादेश दिनांक 24 मई 2019 के प्रस्तर-3 का हवाला देते हुए मांग की है कि विभागाध्यक्षों द्वारा मासिक बैठकें आयोजित की जाएं। ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से हो सके। जिन मामलों का निस्तारण विभागीय स्तर पर संभव न हो, उन्हें प्रशासनिक विभाग को संदर्भित किया जाए।

संघ ने प्रमुख अभियंता से अनुरोध किया है कि इस शासनादेश के आलोक में समन्वय बैठकें नियमित रूप से आहूत कराई जाएं। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रामलखन सिंह, महामंत्री मनीष शुक्ला, उपाध्यक्ष मो अली मक्की, प्रियंका सिंहमनीष यादव, धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

 

 

 

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031