News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र की शिकायत: महाराजगंज-बाघापार मार्ग के टेंडर में गड़बड़ी की आशंका

Watermark

WhatsApp Icon

18/05/2025 2:04 PM Total Views: 38671

महाराजगंज। लोक निर्माण विभाग द्वारा महाराजगंज-बाघापार मार्ग के निर्माण के लिए निकाली गई निविदा में ठेकेदार द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने की शिकायत सामने आई है। अधीक्षण अभियंता गोरखपुर वृत्त, हेमराज सिंह को इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भेजी गई है, जिसमें प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 मई 2025 को खोली गई इस निविदा में प्रहरी पोर्टल पर 4 और एनआईसी पोर्टल पर 3 निविदाएं प्राप्त हुई थीं। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी निविदादाताओं द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन संबंधित अनुबंधों के अंतिम देयकों से कराया जाए। केवल पात्र ठेकेदारों की निविदाएं ही खोली जाएं, जिससे निष्पक्षता बनी रहे और अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिकायत मेसर्स मी हादरा निर्माण की ओर से की गई है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अधीक्षण अभियंता बोले करा रहे हैं जांच

इस संबंध में गोरखपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने कहा कि मामले की ऑनलाइन शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930