News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में यूपी ठेकेदार संघ ने रॉयल्टी संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, मुख्य अभियंता के कार्यकाल की सराहना की 

Watermark

WhatsApp Icon

22/05/2025 10:30 PM Total Views: 35897

लखनऊ। PWD उत्तर प्रदेश ठेकेदार संघ ने प्रदेश में ठेकेदारों को लंबे समय से हो रही रॉयल्टी (एम.एम.-11) से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष), लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित किया है।

संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राजू वर्मा द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि राम नाथ सिंह, जो वर्तमान में मुख्य अभियंता (स्तर-1) के पद पर पदोन्नत होकर पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ में कार्यरत हैं, पूर्व में वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर (सामान्य) एवं मुख्य अभियंता (मु.1) के रूप में अपने कार्यकाल में ठेकेदारों की समस्याओं को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ हल करते रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्र में यह भी अवगत कराया गया कि रॉयल्टी के एम.एम.-11 मुद्दे पर आरएन सिंह द्वारा तत्समय शासन को पत्राचार कर अवगत कराया गया था, किन्तु यह मामला बीते तीन वर्षों से शासन स्तर पर लंबित है। संघ ने मांग की है कि आरएन सिंह को शासन स्तर पर इस प्रकरण के त्वरित समाधान हेतु नामित किया जाए, ताकि प्रदेश भर के ठेकेदारों को इस जटिल समस्या से राहत मिल सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संघ ने विश्वास जताया है कि यदि रामनाथ सिंह को इस कार्य हेतु अधिकृत किया गया, तो उनकी प्रशासनिक दक्षता और पूर्व अनुभव के आधार पर यह लंबित समस्या शीघ्र सुलझाई जा सकेगी।

संघ ने अंत में कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र कराया गया, तो प्रदेश भर के ठेकेदारों को बड़ी राहत मिलेगी और निर्माण कार्यों की गति में भी सुधार आएगा।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031