News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD के HOD ने मुख्यालय में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए 

Watermark

WhatsApp Icon

23/05/2025 5:29 PM Total Views: 38611

  • कर्मचारियों ने कहा, महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। विभागाध्यक्ष मुकेश चंद शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) को निर्देशित किया है कि आरोपी आशीष दीक्षित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे मुख्यालय परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाए।

यही आशीष दीक्षित है जो मुख्यालय के एक सेक्सन में बेखौफ होकर घूम रहा है।
विभाग के सेक्शन में देखा गया आशीष दीक्षित नामक व्यक्ति

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विभागाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आशीष दीक्षित मुख्यालय में गोपनीय फाइलों को देखने की मांग करता है और मना करने पर कर्मचारियों को निलंबित कराने की धमकी देता है। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह उन्हें गलत नजरों से देखता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इस संबंध में पहले भी प्रमुख सचिव से शिकायत की जा चुकी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा शुक्रवार को प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए और आशीष दीक्षित का मुख्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह मामला विभाग में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है। विभागाध्यक्ष के इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930