News Nation Today

Latest Online Breaking News

इंजीनियर आरएन सिंह ने संभाला एमडी यूपीआरएनएन का कार्यभार

Watermark

WhatsApp Icon

10/06/2025 3:26 PM Total Views: 38481

  • गुणवत्ता और विभागीय तरक्की को दी प्राथमिकता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम (यूपीआरएनएन) को नए प्रबंध निदेशक (एमडी) मिल गए हैं। वरिष्ठ इंजीनियर आरएन सिंह ने मंगलवार को एमडी पद का कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान एमडी विजय कनौजिया ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में एमडी आरएन सिंह ने कहा, “मेरी प्राथमिकता विभागीय कार्यों में गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा संगठन को तरक्की की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूत्रों के अनुसार, आरएन सिंह को यह जिम्मेदारी उनके अब तक के उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि श्री सिंह का कार्यशैली में अनुशासन और तकनीकी दक्षता पर विशेष जोर रहता है, जिससे यूपीआरएनएन के अधूरे और नए प्रोजेक्ट्स को गति मिलने की उम्मीद है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बताते चलें कि यूपीआरएनएन प्रदेश में सरकारी भवनों, औद्योगिक संरचनाओं और अन्य आधारभूत निर्माण कार्यों के लिए प्रमुख एजेंसी है। बीते वर्षों में विभाग कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है, लेकिन कुछ परियोजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

एमडी आरएन सिंह के नेतृत्व में उम्मीद जताई जा रही है कि न सिर्फ विभागीय कामकाज में पारदर्शिता आएगी बल्कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में भी और सुधार होगा।

नए एमडी ने विभागीय अधिकारियों को जल्द ही एक व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य की परियोजनाएं तयशुदा समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930