News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवीपाटन मंडल में PWD के ठेकों को मैनेज करने का आरोप, विधायक रमापति शास्त्री और केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शासन को लिखा पत्र

Watermark

WhatsApp Icon

12/06/2025 8:39 PM Total Views: 38444

लखनऊ। देवीपाटन मंडल के गोंडा और बलरामपुर जिलों में मई माह में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की निविदाओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से की है।मामला टेंडर मैनेज करने का बताया जा रहा है।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग पत्रों में आरोप लगाया है कि निविदा आमंत्रण के दौरान कुछ प्रभावशाली ठेकेदारों ने अन्य ठेकेदारों को डराया-धमकाया, जिससे निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा नहीं हो सकी। इन परिस्थितियों में निविदाएं निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं मानी जा सकतीं। इस आधार पर उन्होंने सभी निविदाओं को निरस्त कर पुनः आमंत्रित करने की मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभिषेक गंगवार ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शासन को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सेवानिवृत अफसर कराता है खेल

सूत्रों की माने तो इस प्रभावशाली ठेकेदार ने मुख्यालय पर उच्च पदस्थ सेवानिवृत्त अधिकारी से फ़ोन करवाकर टेंडर नहीं पड़ने दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोंडा मण्डल के ठेकों में लगातार इस प्रभावशाली ठेकेदार के विरुद्ध प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लिया जा रहा है।

यही कारण है कि निविदाओं में प्रतिस्पर्धा न होने व अन्य धांधली के प्रकाश में आने के कारण सख़्त कार्यवाही हुई थी। इसके तहत  तत्कालीन मुख्य अभियंता, अवधेश चरण चौरसिया व अधीक्षण अभियंता, लाल जी जी मुख्यालय से संबद्घ कर दिया था।

इस बार प्रकाशित गोंडा व बलरामपुर जनपद के टेंडरों में निष्पक्षता होनी संभावित थी। परंतु इस प्रभावशाली ठेकेदार द्वारा पुनः टेंडरों में प्रतिस्पर्धा नहीं होने दी गई। जिसके कारण 02 मंत्रियों को पत्र लिखना पड़ा है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930