News Nation Today

Latest Online Breaking News

मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिंह को मिली प्रमोशन, बने प्रमुख अभियंता (सिविल)

Watermark

WhatsApp Icon

30/06/2025 9:33 PM Total Views: 38655

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अशोक सिंह को सिविल संवर्ग में प्रमुख अभियंता (सिविल) (पे मैट्रिक्स लेवल-15) के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है।

यह पदोन्नति 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। साथ ही, उनकी तैनाती संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोन्नति आदेश विभिन्न माननीय न्यायालयों/अधिकरणों में लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णयों के अधीन रहेगा। अशोक कुमार सिंह की प्रशासनिक दक्षता और तकनीकी अनुभव को देखते हुए विभाग में यह निर्णय स्वागतयोग्य माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

श्री सिंह को प्रमुख अभियंता बनने पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर संघ के प्रदेश महामंत्री आशीष यादव और भंडार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिराम विनोद कनौजिया ने बधाई दी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930