राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की रखी मांग


01/08/2025 9:19 PM Total Views: 38602
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के घटक संघों के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल से शिष्टाचार भेंट के लिए मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री गोयल ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।प्रतिनिधिमंडल में संजय शुक्ला, संजय सिंह, मनीष कुमार शुक्ला, पंकज वाजपेयी, ज़ुबैर सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
Read Also This:

