News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात सोनू यादव समेत चार की हिस्ट्रीशीट खोली, जिले में बढ़ी सख्ती

Watermark

WhatsApp Icon

09/08/2025 11:19 AM Total Views: 38482

देवरिया में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात सोनू यादव समेत चार आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इनकी गतिविधियों पर अब 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

बुधवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के दो कुख्यात — सोनू यादव पुत्र नागेन्द्र यादव निवासी महुआ खुर्द और पिन्टू शाही पुत्र स्व. योगेन्द्र शाही निवासी पकहां — के खिलाफ हिस्ट्रीशीट दर्ज की गई। वहीं, मदुआईडह थाना क्षेत्र से चन्द्रशेखर यादव पुत्र शत्रुघ्न यादव निवासी जिगिना बाजार और बरहज थाना क्षेत्र से प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी पटेल नगर, पूर्वी बरहज का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन चारों के खिलाफ संबंधित थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। देवरिया के एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अब पुलिस इनकी हर गतिविधि पर नजर रखेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा कायम रहे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930