News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में JET पर भ्रष्टाचार का आरोप, शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप

Watermark

WhatsApp Icon

02/09/2025 1:54 PM Total Views: 29516

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लखनऊ में कार्यरत अभियंता अनिल कुमार जेईटी पर गंभीर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस संबंध में विभाग के विभागाध्यक्ष और मुख्यमंत्री को एक विस्तृत शिकायत प्रार्थना पत्र भेजा गया है।

शिकायतकर्ता कौशल किशोर ने आरोप लगाया है कि अनिल कुमार जेईटी, रविंद सिंह (कनिष्ठ सहायक) तथा अन्य सहयोगियों द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना कर उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिकायत में कहा गया है कि पूर्व में दिनांक 01 अगस्त 2025 को दी गई शिकायत पत्र की प्रति विभाग को सौंपी गई थी, जिसमें भ्रष्टाचार और लापरवाही से जुड़ी गंभीर बातें रखी गई थीं। लेकिन इस पर कार्रवाई न होने के कारण 28 अगस्त 2025 को अभियंता अनिल कुमार जेईटी और सहयोगियों ने कथित रूप से घर पर पहुंचकर शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके घर की घटना का वीडियो प्रमाण भी मौजूद है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर विभाग और उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत किया जा सकता है।

पत्र में कहा गया है कि अभियंता और कर्मचारियों की इस कार्यप्रणाली से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। यदि शीघ्र ही इन पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाएगी।

मामले में शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031