News Nation Today

Latest Online Breaking News

आचार्य जगद्गुरु स्वामी राजनारायणाचार्य की सीएम योगी से मुलाक़ात, धर्मांतरण और गोकशी पर सख्त कानून की मांग

Watermark

WhatsApp Icon

02/09/2025 2:22 PM Total Views: 38659

लखनऊ। देवरिया भक्ति पीठ के आचार्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान धर्मांतरण पर कठोर कानून बनाने, गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गौशालाओं एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। विधायक ने मुख्यमंत्री से देवरिया के समग्र विकास पर चर्चा की।

सीएम से मिलने के बाद स्टेट गेस्ट हाउस में स्वामी राजनारायणाचार्य ने पत्रकारों से कहा कि भारत में मर्यादा के अनुसार आचरण करने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है, लेकिन वर्तमान समय में लोग इस मर्यादा को भूलकर प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को गाली-गलौज करने से भी परहेज़ नहीं कर रहे, जो संविधान का उल्लंघन और नई पीढ़ी के लिए अभिशाप है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में असहाय एवं निराश्रित गोवंश की सेवा हेतु अनेक गौशालाओं के निर्माण को “धर्मनीति से राजनीति को नियंत्रित होने का संकेत” बताया। साथ ही कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि योगी सरकार निकट भविष्य में गोहत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सफल होगी और कठोर कानून बनाएगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

महाकुंभ 2025 के सुनियोजित आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसे गिनीज़ बुक में दर्ज कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा, “मैं प्रशंसा नहीं, बल्कि सच कह रहा हूँ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं।”


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930