News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में फर्जी भुगतान का बड़ा खेल: बाबुओं का ऑडियो वायरल, कमीशनखोरी के आरोपों से मचा हड़कंप”


WhatsApp Icon

08/09/2025 10:47 PM Total Views: 38434

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD) देवरिया मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने हलचल मचा दी है। पूर्व में करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान और कमीशनखोरी का मामला उजागर होने के बाद विभाग सवालों के घेरे में है।

ताज़ा घटनाक्रम में दो चर्चित बाबुओं का वीडियो और अब एक ऑडियो वायरल है, जिसमें वे छह सड़कों के फर्जी भुगतान और कमीशन बंटवारे पर बातचीत करते सुने गए। सूत्रों के मुताबिक, एक बाबू ने दूसरे पर कमीशन का हिस्सा न मिलने का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि “नशा उतार देंगे और देख लेंगे”।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि “जांच कमेटी बैठाई जा रही है”, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर हर बार जांच के नाम पर कार्रवाई क्यों टलती रहती है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाबू और अभियंता मिलीभगत से एक ही सड़क पर दो-दो बार भुगतान तक कर लेते हैं। आरटीआई के जरिए जानकारी मांगने पर विभाग ने इसे “व्यक्तिगत सूचना” बताकर भुगतान डिटेल देने से मना कर दिया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930