News Nation Today

Latest Online Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने नवागत प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा को दी बधाई

Watermark

WhatsApp Icon

23/09/2025 10:21 PM Total Views: 29605

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने नवागत प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एसपी. तिवारी (गुरुजी), उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री श्री आरके पाल, शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, मृतक आश्रित संघ के अध्यक्ष ज़ुबैर, महासचिव पंकज वाजपेयी, जिलाध्यक्ष राम सेवक पाल व जिला महामंत्री अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख सचिव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित करने हेतु एक गोष्ठी आयोजित करने की बात कही। परिषद ने शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए समय मांगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसी क्रम में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका (आईएएस) से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके साथ ही अमित कुमार घोष, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन से भी परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031