News Nation Today

Latest Online Breaking News

लोक निर्माण विभाग में शिकायत वापस लेने को लेकर धमकी का मामला, जांच के आदेश

Watermark

WhatsApp Icon

29/09/2025 11:28 AM Total Views: 38454

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग, लखनऊ में तैनात जेईटी अनिल कुमार के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने को लेकर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कौशल किशोर लखनऊ ने मुख्य अभियंता को शिकायत पत्र भेजा था।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि लगभग 16 वर्षों से विभाग में तैनात अनिल कुमार जेईटी के खिलाफ भ्रष्टाचार और नियमविरुद्ध आदेश कराकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए शिकायतकर्ता को घर पर जाकर धमकी दी गई।
मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक), लोक निर्माण विभाग लखनऊ, यूके सिंह ने पत्र में बताया कि शासनादेश के तहत इस मामले की जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायत से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करते हुए साक्ष्य सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।
उधर शिकायतकर्ता ने इस मामले में बताया कि यदि विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस विभाग में जाकर शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि घर पहुंच कर धमकी के साथ ही बहन के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930