News Nation Today

Latest Online Breaking News

अल्बर्टा में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, भारतीय संस्कृति की गूंजी गूंज


WhatsApp Icon

30/10/2025 11:17 PM Total Views: 38460

कैलगरी (कनाडा)। अल्बर्टा छठ फाउंडेशन समिति द्वारा छठ महापर्व का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी नगर स्थित हिंदू सोसाइटी ऑफ कैलगरी मंदिर में यह भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय मूल के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोक आस्था के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। पारंपरिक गीत, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

समिति के मुख्य सदस्य (कोर मेंबर्स) में श्री अमर नाथ मिश्र व श्रीमती ऋद्धि मिश्रा (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), श्री राहुल कुमार व श्रीमती अन्नू झा (छपरा, बिहार), श्री प्रशांत झा एवं श्रीमती कंचन झा (मिथिलांचल), श्री प्रवेश देव (नेपाल), श्री निशांत जायसवाल (सीतामढ़ी, बिहार) तथा श्री अमन जायसवाल व श्रीमती शिल्पा जायसवाल (देवघर, झारखंड) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समिति के सदस्यों ने बताया कि विदेश की धरती पर छठ पर्व का आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह महापर्व अब केवल भारतवर्ष तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विश्वभर में भारतीयों की पहचान और आस्था का उत्सव बन चुका है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सूर्य देव से परिवार, समाज और विश्व कल्याण की कामना की।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930