News Nation Today

Latest Online Breaking News

मणिपुर विकसित भारत का “नया इंजन” बनेगा : राज्यसभा में GST संशोधन पर बोले सांसद अमरपाल मौर्या

Watermark

WhatsApp Icon

02/12/2025 7:59 PM Total Views: 38461

नई दिल्ली। राज्यसभा में GST (द्वितीय मणिपुर संशोधन) विधेयक, 2025 पर हुई चर्चा के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे ऐतिहासिक आर्थिक सुधार अब मणिपुर के विकास को नई गति और नई दिशा दे रहे हैं।

मौर्या ने सदन में कहा कि GST से जुड़ा यह संशोधन मणिपुर की कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाएगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलेगी और राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की उत्तर–पूर्व को प्राथमिकता देने की नीति का परिणाम है कि मणिपुर आज तेजी से उभरते विकासशील राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। उचित निवेश, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापार को सरल बनाने वाली नीतियों के चलते मणिपुर के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सांसद मौर्या ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में मणिपुर विकसित भारत की प्रगति में नए इंजन की भूमिका निभाएगा और यह विधेयक राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

चर्चा के दौरान सरकार ने भी इस विधेयक को राज्य की आर्थिक मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए समर्थन की अपील की।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930