News Nation Today

Latest Online Breaking News

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर भागे


WhatsApp Icon

13/12/2024 5:09 PM Total Views: 30528

सीरियाई राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए। सेना ने कहा उनकी सत्ता खत्म हो गई। विद्रोही राजधानी दमिश्क पहुंच गए।PM ने उन्हें सत्ता सौंपने का प्रस्ताव दिया हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग चुके हैं। सेना ने असद के देश छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रपति की सत्ता खत्म हो चुकी है। सीरिया में पिछले 11 दिनों से विद्रोही गुटों और सेना के बीच कब्जे के लिए लड़ाई चल रही थी। विद्रोही लड़ाके राजधानी दमिश्क में घुस चुके हैं। सीरियाई PM विद्रोहियों को सत्ता सौंपने का प्रस्ताव दिया है। PM मोहम्मद गाजी अल जलाली ने एक रिकॉर्डिंग में कहा है कि वो देश में ही रहेंगे और जिसे भी सीरिया के लोग चुनेंगे उसके साथ मिलकर काम करेंगे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में विद्रोहियों ने सीरिया के चार बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। इनमें अलेप्पो, हमा, होम्स और दारा शहर शामिल है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930