News Nation Today

Latest Online Breaking News

सीरियाई राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे


WhatsApp Icon

08/12/2024 12:54 PM Total Views: 38474

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग चुके हैं। सेना ने असद के देश छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रपति की सत्ता खत्म हो चुकी है। सीरिया में पिछले 11 दिनों से विद्रोही गुटों और सेना के बीच कब्जे के लिए लड़ाई चल रही थी। विद्रोही लड़ाके राजधानी दमिश्क में घुस चुके हैं। सीरियाई PM विद्रोहियों को सत्ता सौंपने का प्रस्ताव दिया है। PM मोहम्मद गाजी अल जलाली ने एक रिकॉर्डिंग में कहा है कि वो देश में ही रहेंगे और जिसे भी सीरिया के लोग चुनेंगे उसके साथ मिलकर काम करेंगे।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में विद्रोहियों ने सीरिया के चार बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। इनमें अलेप्पो, हमा, होम्स और दारा शहर शामिल है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930