News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ: केमिकल और मार्बल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, 8 करोड़ नगद बरामद


WhatsApp Icon

16/12/2024 3:24 PM Total Views: 38683

लखनऊ। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में लखनऊ के ऐशबाग और चिनहट इलाके में केमिकल और मार्बल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। चार दिनों तक चली इस कार्रवाई में 8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

केमिकल और मार्बल कारोबारियों पर आरोप:

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्वरूप केमिकल और मार्बल कारोबारियों पर दामों में हेरफेर कर टैक्स चोरी करने का आरोप है। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि केमिकल और मार्बल के मूल्य में गड़बड़ी कर ये व्यापारी बड़ी मात्रा में टैक्स की चोरी कर रहे थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अहम दस्तावेज जब्त:

लखनऊ: केमिकल और मार्बल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, 8 करोड़ नगद बरामद के दौरान आयकर विभाग ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। ये दस्तावेज टैक्स चोरी और लेनदेन की गड़बड़ियों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

बयान दर्ज कर लौटी टीम:

लखनऊ: केमिकल और मार्बल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, 8 करोड़ नगद बरामद विभाग की टीम ने व्यापारियों के बयान दर्ज किए और जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज जब्त किए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप:

इस छापेमारी ने व्यापारिक वर्ग में हलचल मचा दी है। कई अन्य व्यापारियों को अब अपनी गतिविधियों की जांच का डर सताने लगा है।

आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी के मामलों में सख्ती बरती जाएगी, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930