News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया में हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


WhatsApp Icon

14/12/2024 5:15 PM Total Views: 38649

देवरिया। जिले के बरहज थाना क्षेत्र के गड़ौना गांव में हुई हर्ष फायरिंग में आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम अभिनंदन उर्फ कान्हा था, जो गांव में अपने मामा के घर बारात देखने गया था। हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की मां माया देवी ने बताया कि उनका पति से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, और वे आठ साल से अपने मायके में रह रही थीं। माया देवी के अनुसार, उनका बेटा अभिनंदन 9 दिसंबर को गड़ौना गांव में बारात देखने गया था, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी। घायल होने के बाद अभिनंदन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। माया देवी ने कहा कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार हो चुका है और अब वह मुकदमा दर्ज करा रही हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस घटना के बाद मृतक के पिता निरंजन विश्वकर्मा ने भी एसपी से मिलकर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा अपनी मां के साथ मामा के घर गड़ौना गांव में रहता था और 9 दिसंबर को बारात देखने गया था। बारात में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की, जिसके कारण उनके बेटे समेत तीन बच्चों को गोली लगी। इसमें उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मृतक के पिता ने बरहज पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया। एसपी संकल्प शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत बच्चे की मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग जैसे घटनाएं अक्सर सामूहिक आयोजनों, खासकर शादियों और उत्सवों में होती हैं, जो कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन जाती हैं। पुलिस अब इस घटना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930