जांच में घिरे एक्सीएन समेत PWD के आठ इंजीनियरों का स्थानांतरण


14/12/2024 10:45 PM Total Views: 38508
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग ने अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आठ अधिशासी अभियंताओं का स्थानांतरण किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अभियंताओं को नए कार्यक्षेत्रों में तैनाती दी गई है। इनमें आरोपों में घिरे सत्यवीर यादव भी शामिल है। सत्यवीर रोड सेफ्टी में अटैच थे। इन्हें एक सेवानिवृत चीफ ने एसई का चार्ज बिना किसी आदेश का दे रखा था।
स्थानांतरण सूची
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
1. अजीत कुमार सोनकर को तकनीकी सेल, नियोजन विभाग से प्रान्तीय खंड, बाराबंकी में भेजा गया है।
Read Also This:
2. संजीव कुमार को लखनऊ के समग्र एवं अन्य ग्राम संपर्क मार्ग खंड से प्रान्तीय खंड, बस्ती में स्थानांतरित किया गया।
3. मनोज कुमार पांडेय को राष्ट्रीय मार्ग वृत्त, लखनऊ से कर्वी, चित्रकूट के प्रान्तीय खंड में तैनात किया गया।
4. गंगा सागर को तकनीकी प्रकोष्ठ-1, लखनऊ से निर्माण खंड, आजमगढ़ में स्थानांतरित किया गया।
5. संतोष कुमार को अस्थाई खंड (प्र०प०), चित्रकूट से निर्माण खंड-1, गाजीपुर में स्थानांतरित किया गया।
6. सत्यवीर को रोड सेफ्टी खंड, लखनऊ से तकनीकी सेल, नियोजन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।
7. भगत सिंह को विश्व बैंक खंड, कानपुर से प्रान्तीय खंड, बरेली में तैनात किया गया।
इन अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करें।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकताओं और विभागीय कार्यों की सुचारुता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

