News Nation Today

Latest Online Breaking News

जिसे भाजपा ने ठुकराया, उसे ब्रजभूषण ने गले लगाया, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर पगड़ी के रंग ने बढ़ाई सियासी चर्चा

Watermark

WhatsApp Icon

06/01/2025 10:09 PM Total Views: 26070

लोकसभा चुनाव में भाजपा से ठुकराए गए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण सिंह ने गले लगा लिया। यही नहीं उनके द्वारा पहनाई गई पगड़ी के रंग ने सियासी गलियारों में बवडंर मचा दिया।  लोकसभा चुनाव में बागी बने पवन को अपना भतीजा और बेटे समान बताकर ब्रजभूषण ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को गहरे लगाव का संकेत दिया। यही नहीं बागी पवन सिंह को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे।

पवन सिंह ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना जन्मदिन अपने फैंस के बीच मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने एक गाने को लांच किया। इस मौके पर ब्रजभूषण शरण सिंह द्वारा पवन को पहनाई गई पगड़ी का रंग चर्चा का विषय बन गया। पगड़ी का रंग समाजवादी पार्टी (सपा) के झंडे से मेल खाता नजर आया। इससे सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भाजपा के बागी होकर लड़ा था चुनाव

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भाजपा से बगावत कर बिहार के काराकट लोकसभा की सीट से चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह ने अभी तक भगवा दल में वापसी नहीं की है। उनके जन्मदिन के इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी और पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह आना कई कहानियों को जन्म दे गया।

वो बातें जो चर्चा की कारण बनीं

  • बृजभूषण शरण सिंह ने पवन सिंह को “भतीजा और बेटा” कहते हुए भावनात्मक संबोधन दिया।
  • डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए यूपी सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दीं।
  • सपा के रंग की पगड़ी और इसमें ब्रजभूष्ण शरण सिंह की भागीदारी ने राजनीतिक हलचल को जन्म दिया।
  • दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अपना छोटा भाई कहकर सियासी सफर में अपनापन का संकेत दिया।

पवन सिंह के प्रशंसकों की भीड़ 

पवन सिंह के इस आयोजन में यूपी और बिहार से उनके हजारों प्रशंसक जुटे। उनके जन्मदिन के जश्न और सियासी पगड़ी ने इशारा दिया कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल की राजनीति में पवन सिंह बड़ा नाम बन सकते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पगड़ी सियासी गुल खिलाती है या फिर केवल जन्मदिन के जश्न तक सीमित रह जाती है।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930