News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राम लखन, मनीष शुक्ला महामंत्री और मोहम्मद अली मक्की उपाध्यक्ष निर्वाचित

Watermark

WhatsApp Icon

22/01/2025 8:23 AM Total Views: 35948

  • कर्मचारियों के हितों से समझौता न करने का संकल्प

PWD मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को आस्था सदन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश भर से आए 344 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

चुनाव अधिकारी पद्मनाभ त्रिवेदी द्वारा मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना के परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

राम लखन सिंह प्रदेश अध्यक्ष, मोहम्मद अली मक्की प्रदेश उपध्यक्ष, मनीष कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री, राम हेत यादव संयुक्त मंत्री, (प्रथम) धीरेन्द्र कुमार संयुक्त मंत्री (द्वितीय), मनीष यादव, संगठन मंत्री, प्रियंका सिंह संगठन मंत्री (महिला), रानी खान संयुक्त मंत्री (महिला) राम नरेश कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार संप्रेक्षक, नितेश सिंह सांस्कृतिक मंत्री चुने गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

चुनाव अधिकारी पद्मनाभ त्रिवेदी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टीम कर्मचारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

PWD मुख्यालय लखनऊ में नवनिर्वाचित मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की पहली बैठक मंगलवार को संघ भवन में आयोजित हुई।

इस मौके पर अध्यक्ष रामलखन ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें कर्मचारियों के भरोसे के कारण मिली है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान बिंदुवार तरीके से निकाला जाएगा।

महामंत्री मनीष शुक्ला ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों में संघर्ष जारी रखेगा। सभी मंडल मुख्यालयों से कर्मचारियों की समस्याओं का विवरण मंगाकर उनका त्वरित निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का हित उनके लिए सर्वोपरि है और सभी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उपाध्यक्ष मोहम्मद अली मक्की ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पीड़न जैसी किसी भी समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मुद्दों का मिलजुलकर समाधान किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी, प्रियंका सिंह, रानी खान, मनीष यादव, रामहेत यादव समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता और संगठन के मजबूत इरादों का प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031