News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में 65 साल की उम्र पार चुके भ्रष्टाचार के आरोपी सलाहकार वीके सिंह का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

Watermark

WhatsApp Icon

16/02/2025 11:20 PM Total Views: 38520

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD) के तकनीकी सलाहकार वीके सिंह, जिन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। और ये 65 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं, उनके कार्यकाल को उच्च स्तर से निर्देशों का हवाला देकर बढ़ाने की तैयारी हो रही है।

मुख्य आरोप:

  • वित्तीय अनियमितता: 2005-2007 के बीच उन्नाव में तैनाती के दौरान शासकीय धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप।
  • ठेकेदारों को अनुचित लाभ: 1 लाख तक के कार्यों को बिना टेंडर 40 लाख तक बढ़ाने और बांडों में 20 से 40 गुना तक हेरफेर कर मनचाहे ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप।
  • सरकारी धन की गड़बड़ी: राज्य सड़क निधि योजना में ₹1.67 करोड़ की बचत राशि विभाग को वापस न करने की पुष्टि।
  • महालेखाकार की रिपोर्ट: 2012 में इलाहाबाद महालेखाकार की जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि।
  • अचलगंज-गंगाघाट मार्ग: चौड़ीकरण के लिए आवंटित ₹189.29 लाख की गड़बड़ी।

प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल

इन गंभीर आरोपों के बावजूद वी.के. सिंह के कार्यकाल विस्तार की तैयारी से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इससे शासन की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विवाद गहराने की संभावना है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930