News Nation Today

Latest Online Breaking News

बस्ती में एक ही व्यक्ति कर रहा दो फर्मों का अवैध संचालन, प्रमुख सचिव से की गई शिकायत 

Watermark

WhatsApp Icon

09/04/2025 9:41 PM Total Views: 38647

लखनऊ/बस्ती। जनपद बस्ती में एक ही व्यक्ति द्वारा दो फर्मों – मेसर्स आदि शक्ति कंस्ट्रक्शन (प्रोप्राइटरशिप) और MAA AADI SHAKTI INFRABUILD Pvt. Ltd. के अवैध संचालन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मेसर्स आदि शक्ति कंस्ट्रक्शन का 14 दिसंबर 2023 को पूर्ण रूप से MAA AADI SHAKTI INFRABUILD Pvt. Ltd. में टेकओवर हो गया था, जिससे पहली फर्म स्वतः समाप्त मानी जानी चाहिए थी।

इसके बावजूद, दोनों फर्मों के नाम पर लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों में अनुबंध किए जा रहे हैं, जो कि नियमों के स्पष्ट उल्लंघन का मामला है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, टेकओवर के पश्चात भी मेसर्स आदि शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम पर अनुबंध दिनांक 30.01.2024 को अयोध्या में पेट कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु 1492.46 लाख रुपए का अनुबंध तथा 27.09.2024 को लखनऊ में वैक्सीन प्रयोगशाला के अपग्रेडेशन हेतु 568.48 लाख रुपए का अनुबंध किया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके अतिरिक्त, फर्म द्वारा प्रस्तुत बैलेंस शीट में भारी विसंगतियां सामने आई हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जीएसटी टर्नओवर प्रमाणपत्र के अनुसार फर्म का वास्तविक टर्नओवर 48.30 करोड़ है, जबकि निविदा में इसे 102 करोड़ दिखाया गया है।

इतना ही नहीं, फर्म द्वारा अनुभव प्रमाणपत्रों से लेकर MCA वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेजों तक में कूटरचना के आरोप लगे हैं। शाहजहाँपुर जनपद में भी इन्हीं संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर अनुबंध प्राप्त किया गया है।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को शिकायत कर उक्त फर्म के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।

 

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930