News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया: सीडीओ की जांच के बावजूद ब्लॉक कर्मियों और प्रधान की मनमानी, गड़बड़ी के बाद भी भुगतान

Watermark

WhatsApp Icon

25/04/2025 2:40 PM Total Views: 29725

देवरिया। जनपद देवरिया में ब्लॉक कर्मियों और ग्राम प्रधानों की मनमानी अफसरों पर भारी पड़ती दिख रही है। पथरदेवा ब्लॉक के महुअवा खुर्द गांव में नियमों को ताक पर रखकर एक कार्य का न केवल निष्पादन कर दिया गया, बल्कि जांच में गड़बड़ी साबित होने के बावजूद भुगतान भी कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गांव में बिना वित्तीय स्वीकृति के ह्यूज पाइप डाले गए। इस दौरान न तो पाइप बिछाने से पहले बेस तैयार किया गया और न ही किसी तकनीकी मानक का पालन किया गया। सबसे गंभीर बात यह रही कि पाइप डालते समय जल जीवन मिशन के तहत बिछी पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस मामले की जांच जब एक्सियन से कराई गई तो पाइपलाइन कटने की पुष्टि हुई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसके बाद सीडीओ ने एक एई और कृषि अधिकारी से भी अलग-अलग जांच कराई, जिसमें स्पष्ट रूप से गड़बड़ियों की पुष्टि हुई। बावजूद इसके न तो संबंधित ग्राम सचिव ने कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही कार्रवाई की प्रतीक्षा की, बल्कि मनमाने तरीके से भुगतान कर दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अब इस पूरे मामले की शिकायत मुख्य सचिव और पंचायती राज निदेशक से की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि जिम्मेदार सचिव, प्रधान और अन्य अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

प्रभारी डीपीआरओ बोले फाइल दिखवा रहा हूं 

इस संबंध इस विषय को देख रहे सरवन चौरसिया ने कहा मामले में तीसरी नोटिस भेजी गई है। फाइल निकलवा रहा हूं।

सीडीओ ने नहीं उठाया फोन

जब देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031