News Nation Today

Latest Online Breaking News

धन कुबेर इंजीनियरों पर योगी सरकार की गाज, गोपनीय जांच से होगा बड़ा खुलासा

Watermark

WhatsApp Icon

25/04/2025 3:32 PM Total Views: 29737

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब सरकारी विभागों में जमे उन ‘धन कुबेर’ इंजीनियरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिनकी संपत्ति उनकी आय से कई गुना अधिक बताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) समेत अन्य इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने यह कार्रवाई बेहद सख्ती और गोपनीयता के साथ शुरू की है, जिससे जांच के दौरान किसी तरह की लीकेज न हो। संबंधित इंजीनियरों की चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों, शेल कंपनियों और परिजनों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की बारीकी से जांच की जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरकार को हाल ही में इन विभागों में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया। अब यह जांच सीएम ऑफिस की निगरानी में बेहद गोपनीय ढंग से कराई जा रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जांच में कई इंजीनियरों के खिलाफ चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ अधिकारियों के पास करोड़ों की बेनामी संपत्ति और महंगी गाड़ियों की जानकारी मिली है, जिसे उनके वेतन से जोड़कर देखा जाना मुश्किल है। इनमें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और ऊर्जा विभाग मुख्य है।

सूत्र बताते हैं कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई बड़े नाम बेनकाब हो सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर निलंबन, सेवा समाप्ति और मुकदमा दर्ज करने जैसी कड़ी कार्रवाई तय है।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031